{"_id":"58693e304f1c1b7675eef516","slug":"restaurant-money-uproar-blew-bases","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में पैसों को लेकर हंगामा, कुर्सियां चलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट में पैसों को लेकर हंगामा, कुर्सियां चलीं
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा-बरेली हाइवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार रात सब्जी के पैसे को लेकर युवकों का विवाद हो गया। इस दौरान कुर्सियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में रेस्टोरेंट मालिक और उनके बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने युवकों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला खड़ियाई निवासी गुलाबी गैंग की जिला कमांडर अंजली यादव का इटावा-बरेली हाइवे मोहल्ला नेकपुर में रेस्टोरेंट है।
शनिवार रात अंजली अपने बेटे शौर्य के साथ रेस्टोरेंट पर थीं। रात करीब 11:30 बजे कुछ युवक वहां पर पहुंचे और सब्जी ली। जब युवकों से सब्जी के पैसे मांगे तो युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों से युवकों का विवाद होने लगा। कहासुनी होने के दौरान युवकों ने कुर्सियां उठाकर फेंकना शुरू कर दीं।
एक कुर्सी अंजली यादव और उनके बेटे को लगी, जिससे वह घायल हो गए। हंगामा होते देखकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और हंगामा कर रहे युवकों को दौड़ा लिया। दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक मसेनी निवासी वरुण कुमार और राघवेंद्र सिंह बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पर मौजूद मोहल्ला नवाब दिलावर जंग निवासी राजू भी घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया। हालांकि अंजली की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इस पर पुलिस ने पकड़े गए युवकों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। युवकों ने बताया कि जब वह लोग गए थे तो वहां पर झगड़ा हो रहा था। हंगामा करने वाले भाग गए और उन लोगों को पकड़ लिया गया।