{"_id":"598a04914f1c1b00118b460d","slug":"report-on-the-two-sides-including-the-assault-the-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत 30 पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत 30 पर रिपोर्ट
farrukhabad
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस पर आरोप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। थाना क्षेत्र के गांव पट्टी भरखा में दो पक्षों के बीच जमीन सबंधी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से एक-दूसरे पक्ष के 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस ने एक पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक पक्ष से पट्टी भरखा के प्रधान प्रेमपाल ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। इसमें मुन्नालाल, सचिन, किशन, अमर सिंह, रामबरन, विनोद, राम सिंह, चरन, भोला सिंह, कश्मीर, नर सिंह, रामसनेही, दिनेश को नामजद किया। प्रधान का कहना है कि वह सोमवार की शाम पांच बजे अपनी बेटी नीतू, बेटा नीरज, बहन चहेती व नेमो और हंशराम के साथ फर्रुखाबाद छोड़ने जा रहे थे। तभी गांव के पास रास्ते हनुमान मंदिर में उक्त लोगों ने जमीनी विवाद के चलते उनको घेरकर मारपीट की।
इससे बेटी समेत सभी छह लोग घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें आरोपी मुन्नालाल, सचिन, रामबरन, रामसनेही, विनोद व चरण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष से रामबरन ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। इसमें प्रधान प्रेमपाल, सुभाष, नीरज, अरुण, रामसेवक, दिनेश, वृजपाल, वीरपाल, रामतीर्थ, रतीराम, मनोज, विनोद, हंशराम, राजेंद्र, मनोज, जितेंद्र को नामजद किया है। उसका कहना है कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी उक्त लोग आए और घर में घुसकर उसको पीटा। तमंचे से फायर किया। बचाने आईं महिलाओं के साथ अभद्रता की व कपड़े फाड़े। दूसरे पक्ष से कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। विवेचक दरोगा डोरीलाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।