फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Principal accountant husband in the murder of history-sheeter report

हिस्ट्रीशीटर प्रधान पति पर मुनीम की हत्या में रिपोर्ट

Sun, 09 Aug 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Principal accountant husband in the murder of history-sheeter report
बसपा नेता के मुनीम की हत्या में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर प्रधान पति के
विज्ञापन
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने छापेमारी की लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। मोहल्ला नेकपुर चौरासी खेरेपुर निवासी प्रेमनरायन चौबे के मकान में थाना जहानगंज के गांव मूसाखिरिया निवासी कौशलकिशोर कटियार पत्नी ज्योति

के साथ रहते थे। कौशल किशोर बसपा नेता महेंद्र कटियार के मसेनी स्थित ईंट भट्ठे पर मुनीम था। इसी मकान में जहानगंज के गांव नूरपुर बरनइया निवासी प्रधान पति श्याम सिंह यादव बच्चों के साथ रहता है। शनिवार की रात श्याम सिंह और दूसरे किराएदार के बीच झगड़ा हो गया था। मारपीट होते देखकर कौशल किशोर ने मौके पर जाकर बीचबचाव करने का प्रयास

किया। इस पर श्याम सिंह का कौशल किशोर से विवाद हो गया। कुछ समय बाद श्याम सिंह यादव दोबारा कौशल किशोर के पास पहुंचा। उसने उसे तमंचे से गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कौशल को आनन फानन में लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी दिनेश कुमार पी, सीओ सिटी

योगेश कुमार, कोतवाल प्रताप सिंह फोर्स के साथ जा पहुंचे थे।  एसपी ने बसपा नेता से घटना की जानकारी ली। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। मृतक के भाई छोटे भाई पंकज ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कागजों में ही हिस्ट्रीशीटर की निगरानी!
हत्यारोपी श्याम सिंह यादव पर वर्ष 1976 में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद वर्ष 1992 में फिर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। इस पर पांच मुकदमे चल रहे हैं। अपराधी होने के कारण पुलिस ने इसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी। सूत्रों का कहना था कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद आरोपी की निगरानी हिस्ट्रीशीट वाले थाने के हवाले होती है। श्याम करीब छह साल

से शहर में रह रहा है लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। एसओ जहानगंज शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि श्याम सिंह यादव की हिस्ट्रीशीट यहां से खुली है। उसके ऊपर दो हत्याओं  समेत पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed