{"_id":"192d64af70002031e17a0f99030f69b5","slug":"post-charge-tied-to-a-tree-and-beaten-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी ने तीन को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी प्रभारी ने तीन को पेड़ से बांधकर पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में झगड़ा होता देख बीच बचाव करने पहुंचे किसान नेता समेत तीन को
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ लिया। आरोप है कि इनके साथ चौकी में मारपीट की गई। किसान
नेता ने आरोप लगाया है कि चौकी प्रभारी ने चौकी में खड़े पेड़ से बांध कर
तीनों लोगों की पिटाई की। वही दूसरे पक्ष ने एसपी को पत्र भेज कर कार्रवाई
की मांग की है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगों का शांतिभंग में चालान कर
दिया है।
मोहल्ला बढ़पुर निवासी श्रीकृष्ण दिवाकर और रजत कठेरिया के बीच रविवार की शाम पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट होते देख मोहल्ले के टिकैत गुट के किसान नेता अनुपम कठेरिया बीच बचाव करने लगे। श्रीकृष्ण ने इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंच कर अनुपम कठेरिया, रजत, विक्रम कठेरिया को हिरासत में लेकर चौकी
लाई। चौकी प्रभारी डीसी कुमार ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। अनुपम कठेरिया ने चौकी प्रभारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने चौकी में खड़े पेड़ से बांध कर उसकी, रजत व विक्रम की पिटाई की है। बताया कि वह टिकैत गुट संगठन में बढ़पुर ब्लाक अध्यक्ष है। कुछ समय पहले उसने चौकी प्रभारी की डीएम से शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गई। उसने बताया कि घटना की जानकारी यूनियन अध्यक्ष को दी जाएगी।
उधर, श्रीकृष्ण ने सोमवार को एसपी दिनेश कुमार पी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। श्रीकृष्ण ने बताया कि अनुपम, रजत आएदिन घर के बाहर आकर गालीगलौज करते है। इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगते है। रविवार की शाम आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने शहर
कोतवाल को कार्रवाई के आदेश दिए है। उधर, इस संबंध में चौकी प्रभारी डीसी कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। किसान नेता और इनके दो साथियों को गिरफ्तार भेज दिया था। इनका आरोप गलत है। उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की।