फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police kept crying all night long, goods are gathered thief

पुलिस रातभर सोती रही, माल बटोरते रहे चोर

Sat, 16 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police kept crying all night long, goods are gathered thief
घर पर लगी सीढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
जरदोजी व्यापारी के घर में घुसकर चोर लहंगे चोरी कर ले गए। चोर अपने साथ सीढ़ी लेकर आए और खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बजरिया सुभाषनगर निवासी एजाजुद्दीन जरदोजी व्यापारी हैं। व्यापारी की बैठक दूसरी मंजिल पर स्थित है। गुरुवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे।
विज्ञापन


रात किसी समय चोर मकान की बैठक की ओर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए। इसके बाद चोरों ने बैठक की खिड़की में लगा शीशा तोड़ दिया और खिड़की की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए। चोर अलमारी को खोलकर उसके अंदर रखें कीमती लहंगे और मैटेरियल चोरी कर भाग गए। शुक्रवार सुबह जब आसपास के लोगों ने मकान में सीढ़ी लगी देखी तो मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर परिवार के लोग आ गए। दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो वहां से लहंगे और जरदोजी का मैटेरियल गायब था। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एजाजुद्दीन ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एजाजुद्दीन ने बताया कि करीब 1.50 लाख का माल चोरी हुआ है। उसने बताया कि आसपास के लोगों से मकान में लगी सीढ़ी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सीढ़ी उनकी नहीं है। इससे लग रहा है कि चोर अपने साथ सीढ़ी लेकर आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में चोरों ने दो घरों में घुसकर जेवर और नगदी समेत लाखों का चोरी कर लिया। वहीं तीसरी जगह घुसे चोर चोरी न कर सके। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एक ही रात में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है।

गांव शेखपुर में राजेश गुप्ता अपनी बेटी वर्षा और रोमी के साथ घर पर रहते हैं। गुरुवार रात राजेश गुप्ता छत पर और उनकी बेटी वर्षा और रोमी आंगन में सो रही थी। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने बरामदे में खूंटी पर टंगी कमरों की चाबियों को उठा लिया। इसके बाद कमरे के तालों को खोलकर बक्सों को खंगाला।

चोर जेवर और नगदी चोरी कर मुख्य गेट पर लगे ताले को काटकर भाग गए। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। वर्षा ने बताया कि चोर बक्से में रखी डेढ़ तोले सोने की दो चेन, कुंडल, पायल तथा 3700 रुपये की नगदी चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के विवेक कुमार गुप्ता के घर को निशाना बनाया। यहां विवेक, उनके पिता रोशन लाल, भाई संजीव कुमार और पत्नी प्रीती देवी छत पर सो रहे थे।


यहां भी चोर दीवार फांदकर घुसे। चोरो ने कमरे में रखी सेफ तोड़कर उसमें से जंजीर, झुमकी, तोड़िया, अंगूठी व 16 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद चोर पड़ोस के ही बाबू खां के घर में लगे लकड़ी का दरवाजा तोड़ रहे थे, तभी खटपट की आवाज सुनकर बाबू खां जाग गए। शोर-शराबा मचाने पर चोर भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवेक और राजेश ने थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed