{"_id":"596912c54f1c1bc95b8b47fa","slug":"mother-and-son-die-due-to-death-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में करंट लगने से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद में करंट लगने से मां-बेटे की मौत
farrukhabad
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर टूटे पड़े तार को देखते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। खेत में लगे कटीले तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि मृतका का पिता झुलस गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मां-बेटे का शव रख फर्रुखाबाद- कायमगंज मार्ग जाम कर दिया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद रास्ता खुलवाया। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मृतका के भतीजे की तहरीर पर बिजली विभाग के अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना मऊदरवाजा के गांव अर्रा पहाड़पुर निवासी बादाम सिंह के खेत में पशुओं से फसल बचाने के लिए कटीले तार लगे हैं। इन तारों पर अचानक ऊपर से गुजर रहा एलटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। शुक्रवार सुबह गांव के ही धारा सिंह शाक्य की बेटी शशि देवी अपने डेढ़ साल के बेटे रितिक के साथ शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। खेत के पास से गुजरते वक्त कटीते तार में आए करंट की चपेट में आने से शशि देवी और उसका बेटा चिपक गए।
चीख सुन धारा सिंह दौड़े और बेटी को बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी करंट लगा। तब तक आसपास के लोग दौड़ पड़े। डंडे की मदद से धारा सिंह को अलग किया, लेकिन मां व बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धारा सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिवार के लोग मां-बेटी का शव लेकर अर्रा पहाड़पुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे।
विज्ञापन
यहां फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। मांग की कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कुछ देर बाद एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि मृतका के भतीजे राजवीर की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर मिली है। तहरीर में किसी अधिकारी का नाम नहीं दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है।