{"_id":"575b00d44f1c1bca389c68dd","slug":"married-denied-dowry-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिलने पर विवाहिता को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने नवविवाहिता की हत्या करने के बाद शव फांसी पर लटका दिया। सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव धौरहा निवासी विशभनुदयाल कुशवाहा ने बेटी सविता की शादी एक साल पहले कोतवाली फतेहगढ़ के गांव सुंदरपुर निवासी सुरेंद्रपाल कुशवाहा के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज में भैंस और बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर सविता को प्रताड़ित किया जाने लगा। सविता ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर सविता के पिता विशभनुदयाल अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ बेटी की ससुराल गए। यहां पर विशभनुदयाल ने दामाद और उनके परिजनों को दहेज देने में असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन
परिजनों ने ससुरालीजनों को समझा-बुझा कर सविता को प्रताड़ित न करने की बात कही। कुछ समय बाद ससुरालीजन सविता को फिर से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि गुरुवार को ससुरालीजनों ने सविता की हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया।
इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर सीओ सिटी लेखराज सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने दामाद सुरेंद्रपाल, ससुर राजाराम और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।