फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   loot on JE's house

हाइवे किनारे जेई के घर दिनदहाड़े लूट

Sun, 16 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
loot on JE's house
जेई की घायल पत्नी को ले जाती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
इटावा-बरेली हाईवे किनारे स्थित बिजली विभाग के अवर अभियंता के घर में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाश घुस गए। जेई की पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और पत्नी के गले से सोने की चेन, कानों से कुंडल और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी राकेश कुमार बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। वह राजस्थान बाला जी मंदिर दर्शन करने गए हैं। उनके घर पर पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे चार-पांच युवक कार से आए और हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी कर जेई का दरवाजा खटखटाया। जेई द्वारा काम से भेजे जाने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया।  दरवाजा खुलते ही सभी बदमाश घर में घुस गए और जेई की पत्नी मनोज कुमारी को पकड़ लिया। मुंह बंद कर उनका मोबाइल कब्जे में करने के बाद बदमाश उन्हें पीटने लगे। इससे वह घायल हो गईं। बच्चों को तमंचा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वह कैश व जेवर के संबंध में बार-बार पूछते रहे। इसी दौरान जेई की पुत्री सोनम ने चुपचाप पिता को दूसरे मोबाइल से फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर बदमाशों ने पुत्री से मोबाइल छीन लिया और पत्नी के गले से सोने की चेन, कानों से कुंडल कब्जे में ले लिए और भाग गए। करीब आधे घंटे तक बदमाश घर में रहे। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज कुमारी का अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाल ने पुत्री सोनम से घटना की जानकारी ली। कोतवाल अनूप कुमार ने बताया कि बदमाशों ने लूट का प्रयास किया है। घटना को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed