फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Intriguing vehicle thief arrested, eight bikes recovered in farrukhabad

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद

Mon, 18 Mar 2019 11:09 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Intriguing vehicle thief arrested, eight bikes recovered in farrukhabad
theft
अंतरजनपदीय वाहन चोर को रविवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर आठ बाइकें बरामद की हैं। उसके दो साथी चकमा देकर भाग गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ बाइक से आ रहे तीन युवकों को रोकने का इशारा किया। युवक ने बाइक धीमी कर वापस जाने का प्रयास किया तो पीछे बैठे दो युवक भाग गए, जबकि चालक को पुलिस ने दबोच लिया। उसने अपना नाम बताया कि वह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव आकलगंज निवासी राजवीर राजपूत का पुत्र गौरव है। वह साथियों के साथ वाहन चोरी करता है। भागे हुए साथी नवाबगंज क्षेत्र के गांव मिल्कसुल्तानपुर निवासी खैरा सिंह व संतोष हैं। गौरव ने बताया कि उसने यह बाइक मॉडल वाइनशाप के बाहर से चुराई थी। पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर उसके घर से अन्य सात बाइकें भी बरामद कर ली हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि बरामद की गईं तीन बाइकें शहर कोतवाली क्षेत्र से चुराई गईं थी। एक बाइक दिसंबर 2018 में शमसाबाद क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी पूर्व सैनिक उदयवीर सिंह से लूटी गई थी। इस दौरान पूर्व सैनिक पर फायर भी किया गया था। शेष चार बाइकें कहां की हैं, इसका पता लगाया जाएगा। भागे हुए दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed