फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five stockists cash and goods stolen from shops

पांच आढ़तियों की दुकानों से नगदी व सामान चोरी

Tue, 01 Sep 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 01 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five stockists cash and goods stolen from shops
सातनपुर मंडी में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने एक ही
विज्ञापन
रात में पांच आढ़तियों की दुकानों के शटर के ताले तोड़ दिए। यह दुकानों से नगदी व सामान चुरा ले गए। चोरी से कारोबारियों में रोष है। सूचना पर सीओ सिटी ने चोरी की जानकारी की। चोरी की तहरीर दिए जाने के बाद भी शाम तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।

मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी सुभाष कटियार की सातनपुर मंडी में आलू की आढ़त है। सोमवार की रात चोरों ने इनकी दुकान के शटर के ताले तोड़ दिए। यह गोलक से 17 हजार रुपये निकाल ले गए। इस दुकान के पास ही नरायनपुर निवासी कमलेश उर्फ नन्हें कटियार की आढ़त के भी ताले चोरों ने तोड़ दिए। यहां से 1100 रुपये की रेजगारी चोरी कर ले गए। वहीं

मंडी में ही थाना जहानगंज के गांव कंथाला निवासी मलिखान राजपूत की आढ़त से चोर पांच सौ रुपये की रेजगारी, टीवी व डीवीडी उठा ले गए।  मोहल्ला जाफरी निवासी गिरीशचंद्र राजपूत की आढ़त से चोरों ने एक हजार रुपये और सातनपुर निवासी मुरारीलाल की आढ़त से पांच सौ की रेजगारी चोरी ली।

सुबह मंडी पहुंचने पर आढ़तियों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर आलू आढ़ती संघ के अध्यक्ष सतीश वर्मा मौके पर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी । इस पर सीओ सिटी योगेश कुमार, शहर कोतवाल आरपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानदारों ने बताया कि मंडी में इससे पहले भी चोरी की कई बार  वारदातें हो चुकी हैं।

पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। मंडी के गार्ड रात को गश्त के बजाय आराम फरमाते हैं। दुकानें लावारिस बनी रहती हैं। आढ़तियों ने चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed