{"_id":"58dfeca44f1c1b424763e894","slug":"fire-in-nine-houses-burn-innocent-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घरों में अग्निकांड, मासूम जिंदा जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ घरों में अग्निकांड, मासूम जिंदा जला
फर्रुखाबाद
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
aag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। कटरी क्षेत्र के गांव करनपुर घाट में आग से झोपड़ीनुमा नौ घरों में चार लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की लपटों की चपेट में आकर एक मासूम बालक जिंदा जल गया।
गांव करनपुर घाट निवासी सर्वेश के घर पर रात में साढ़े सात बजे खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे से उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने पड़ोसी बलवीर, रामवीर, नरदेव, राकेश, ओमकार, शांति देवी, अजय कुमार, शीलू के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग से पूरे गांव में हाहाकार मच गया। लोग बाल्टियां लेकर पानी डालते हुए आग बुझाने में जुट गए। आपाधापी में बलवीर का ढाई साल का पुत्र नागेंद्र भागते समय गिर पड़ा। इससे वह आग की लपटों से घिर गया। उसकी जलकर मौत हो गई। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। जब परिजनों ने खोजबीन की तो नागेंद्र मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम युगराज सिंह, तहसीलदार शेख आलमगीर, एसओ प्रीतम सिंह, राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई। राकेश के घर में रखे 20 हजार रुपये नकद व अन्य घरेलू सामान जल गया। वहीं अन्य ग्रामीणों के घरों में रखा करीब साढ़े लाख रुपये कीमत का सारा सामान जलकर राख हो गया। एसडीएम ने पीड़ितों को क्षति का आंकलन कराने के बाद मदद दिलाने का भरोसा दिया है।