{"_id":"5c1fbb77bdec2256c50f3f2a","slug":"explanation-of-murder-of-hapur-gang-in-patiaganj-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में हुई हत्या के आरोपियों की कायमगंज में तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ में हुई हत्या के आरोपियों की कायमगंज में तलाश
Sun, 23 Dec 2018 10:14 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
एक सप्ताह पूर्व हापुड़ में चालक की हत्या कर ओला कैब लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की कायमगंज में तलाश शुरू कर दी है। जनपद हापुड़ के पिलखुआ थाना पुलिस यहां शुक्रवार से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस कैब को यहां से ले गई।
11 दिसंबर को नोएडा से ओला कैब बुक कराई गई। अगले दिन जहर देकर चालक की हत्या कर दी गई। चालक का शव हापुड़ के पिलखुआ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने चालक की शर्ट पर लिखे टेलर के मोबाइल पर कॉल कर शिनाख्त की। चालक देवेंद्र निवासी उंडेरा आगरा का था। उसी दिन कायमगंज के कुबेरपुर से टेड़ीकोन जाने वाले मार्ग पर लोगों ने ओला कैब खड़ी देखी। सूचना पर पुलिस कैब कोतवाली ले आई। पुलिस ने कैब खोली तो उसमें एक रजिस्टर मिला। उस पर लिखे नंबर पर बातचीत हुई तो पता लगा कि चालक की हत्या कर दी गई है।
पिलखुआ थाने के एसएसआई संजय त्यागी, चौकी प्रभारी अकरम खां सर्विलांस टीम के साथ कायमगंज में तीन दिन से डेरा डाले थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कैब के साथ चालक का मोबाइल भी बदमाश ले गए। चालक की हत्या के तार कायमगंज से जुड़े हैं। आरोपी पुलिस की नजर में चढ़ चुके हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस को सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने कुबेरपुर मार्ग पर जाकर लोगों से पूछताछ व छानबीन की। हापुड़ पुलिस ने बताया घटना का जल्द खुलासा होगा।