{"_id":"570e8cc74f1c1bde5e4a6ae2","slug":"escaped-prisoner-reported-in-bhind","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार कैदी के भिंड में होने की जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार कैदी के भिंड में होने की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भागे कैदी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। कैदी के मध्य प्रदेश के भिंड जिले में होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई है। जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ के सरायभीबपुरा निवासी कैदी संदीप राठौर पुत्र रमेंद्र सिंह को सीने में दर्द होने पर बंदी रक्षकों ने 5 फरवरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा था। 10 अप्रैल की शाम कैदी संदीप लघुशंका करने के बहाने पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर सिपाही दिलीप को निलंबित किया जा चुका है। अस्पताल से कैदी के फरार होने पर शहर कोतवाली पुलिस की नींद उड़ी हुई है। उधर, पुलिस को पता चला कि यहां से भागने के बाद कैदी संदीप कुछ ही देर छिबरामऊ में रुकने किशनी चला गया। यहां रात गुजारने के बाद इटावा और इसके बाद मध्य प्रदेश के जिला भिंड चला गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो कैदी इस समय भिंड जिले में रह रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंच गई है। कैदी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट प्रभारी डेरा डाले हैं। पुलिस का दावा है कि फरार कैदी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। हालांकि पुलिस उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन