फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dismissed teacher from fake inscriptions

फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने वाली शिक्षिका बर्खास्त

Fri, 17 May 2019 12:20 AM IST
farrukhabad Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास खंड मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर की सहायक अध्यापिका रीना के शैक्षिक अभिलेख जांच में फर्जी पाए गए। बीएसए रामसिंह ने शिक्षका को बर्खास्त कर दिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश बीईओ मोहम्मदाबाद को दिए हैं। जो अभी तक वेतन शिक्षिका ने लिया है। उसका आंकलन के आदेश वित्त एवं लेखाधिकारी को दिए हैं, ताकि शिक्षिका से उसकी वसूली की जा सके। शिक्षिका फर्जी अभिलेखों से दो अन्य जिलो में नौकरी कर चुकी है। वहां भी उसे बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना भोगाव के गांव हसनपुर निवासी रीना पुत्री चंद्रभान ने वर्ष 2014-15 में फर्रुखाबाद में काउंसलिंग कराई थी। उसका चयन होने पर मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती हुई थी। मोहम्मदाबाद के बीईओ मुन्नालाल त्रिवेदी ने अगस्त 2018 में शिक्षिका रीना के लगातार विद्यालय से अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट बीएसए को दी। बीएसए ने, शिक्षिका को निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद जांच बीईओ मोहम्मदाबाद को दी गई। उन्होंने शिक्षिका को आरोप पत्र दिया। जांच पूरी न होने पर शिक्षिका ने उच्च न्यायालय में रिट दायर कर जांच जल्द पूरी कर बहाल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

 उच्च न्यायालय के आदेश पर बीएसए ने 13 फरवरी 2019 को सामुदायिक सहभागिता की जिला समन्वयक सरिता त्रिवेेदी, बीईओ कमालगंज रंगलाल चौधरी, बीईओ नवाबगंज ललित मोहन पाल को जांच अधिकारी बनाया। जांच में पाया गया कि शिक्षिका रीना पुत्री चंद्रभान सिंह बहराइच जिले के विकास खंड हुजूरपुर के प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर वर्ष 2014-15 में तैनात हुई थी। उसके शैक्षिक अंकपत्र व बीटीसी के अभिलेख फर्जी निकलने पर 4 अगस्त 2018 को उसकी सेवाएं बहराइच के बीएसए ने समाप्त कर दी थीं। इसी के साथ रीना जनपद सुल्तानपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन के पद पर तैनात रही। वहां से भी उसकी सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं। बहराइच और सुल्तानपुर के बीएसए कार्यालय से आए अभिलेखों से फर्रुखाबाद बीएसए कार्यालय में रखे शिक्षिका के अभिलेखों से मिलान किया गया तो सभी अभिलेख एक से निकले। बीएसए रामसिंह ने जांच टीम को डायट भोगांव भेज कर शिक्षिका रीना के अभिलेखों की जांच कराई। वहां पता चला कि जिस रीना पुत्री चंद्रभान नगला रते गोपी नाथ अड्डा आगरा रोड मैनपुरी की रहने वाली है। वह निशक्त है और मैनपुरी जिले के विकास खंड हुजूरपुर के प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर में कार्यरत रीना पुत्री चंद्रभान सिंह फर्जी है। उसने नगला रते गोपीनाथ अड्डा आगरा रोड निवासी निशक्त रीना के शैक्षिक अभिलेखों के डुप्लीकेट शैक्षिक अंकपत्र किसी प्रकार से प्राप्त कर लिए और उनके माध्यम से फर्रुखाबाद, बहराइच व सुल्तानपुर में नौकरी की। बीएसए ने भोगांव डायट की रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर की सहायक अध्यापिका रीना पुत्री चंद्रभान की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। बीएसए ने उसके वेतन की धनराशि वसूल किए जाने का आदेश बीईओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed