फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dggamar driver beaten to the van driver

डग्गामार वाहन चालक ने वैन चालक को पीटा

Fri, 03 Feb 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dggamar driver beaten to the van driver
चोट को दिखाता दरोगा इलम सिंह - फोटो : amar ujala
सवारी बैठाने के विवाद में डग्गामार वाहन चालक ने मारुति वैन चालक को पीट दिया। हमलावर वैन की चाभी छीनकर भाग गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी शिवम कुमार शुक्रवार को मारुति वैन लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। धमगवां मोड़ के पास शिवम कुमार ने अपने एक परिचित को वैन में बैठा लिया।
विज्ञापन


यह देख पीछे से आए डग्गामार वाहन चालक ने शिवम को रोक लिया और सवारी बैठाने को लेकर गालीगलौज करने लगा। शिवम ने बताया कि उसने सवारी नहीं बैठाई है। रिश्तेदार को बैठाया है। इस पर गुस्साए डग्गामार चालक ने शिवम कुमार को पीट दिया और मारुति वैन की चाभी निकालकर भाग गया।
विज्ञापन


शिवम कुमार ने घटना की तहरीर थाने में दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed