फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Delhi police extorted by Jhrkhuranon

दिल्ली के सिपाही को जहरखुरानों ने लूटा

Sun, 02 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Delhi police extorted by Jhrkhuranon
Biscuit
दिल्ली से रोडवेज बस पर आ रहे सिपाही से जहरखुरानों ने 30 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों का बैग लूट लिया। सिपाही को डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में एक युवक यात्रा कर रहा था। इसके पास जहरखुरानी गिरोह के लोग आकर बैठ गए। युवक से गिरोह के सदस्यों ने दोस्ती गांठ ली। इसके बाद गिरोह के लोगों ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। कोल्डड्रिंक पीने के कुछ देर बाद यात्री बेहोश हो गया।
विज्ञापन


उसके बेहोश होते ही गिरोह के सदस्य उसके पास से नगदी और अन्य सामान निकाल कर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब बस फर्रुखाबाद बस अड्डे पर पहुंची तो बस चालक ने उसे रोडवेज परिसर में उतार दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन


एंबुलेंस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अर्द्धबेहोशी हालत में युवक ने अपनी पहचान अलीगढ़ के सहजाम चुंगी निवासी मुशीर पुत्र नसीर बताया। बताया कि वह दिल्ली में सिपाही है। उसके मामा का इंतकाल हो गया था। उसने बताया कि उसके पास 30 हजार रुपये और मोबाइल के अलावा बैग था, जिसे गिरोह के लोग ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed