{"_id":"58fce78a4f1c1bee488b51a5","slug":"day-old-young-man-shot-dead-recruited","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवक को गोली मार किया घायल, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े युवक को गोली मार किया घायल, भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
हथियारों की प्रदर्शनी
दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोगों में पहुंचे और उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शहर कोतवाली के मोहल्ला दरीबा परिश्चम घोड़ा नखास निवासी गगन द्विवेदी (21) पुत्र अनिल दिल्ली में जूता फैक्ट्री में नौकरी करता है। चार दिन पहले वह घर आया था।
रविवार दोपहर वह घर से कुछ दूर लघुशंका कर रहा था। इसी बीच नकाबपोश युवक उसके पास पहुंचे और उससे विवाद करने लगे। इस दौरान गगन जब भागा तो हमलावरों ने उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।
फायर की आवाज सुनकर मां सुमन देवी मौके पर पहुंची। सुमन ने जब बेटे को वहां पड़ा देखा तो वह शोर मचाने लगी। युवक को नाला मछरट्ठा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल द्रविड़ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घायल ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। यह देखकर उसने दोनों पक्षों को अलग करने के लिए पहुंच गया। इस बीच एक पक्ष ने उसे गालीगलौज कर धमकी दी थी। कोतवाल ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।