फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cousin knife postman

चचेरे भाई ने पोस्टमैन को चाकू मारा

Mon, 03 Jul 2017 12:17 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 03 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cousin knife postman
knife
कंपिल। मकान के बंटवारे को लेकर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुखलाल में चचेरे भाई ने अपने पोस्टमैन भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित ने चचेरे भाई के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला सुखलाल का रहने वाला रोहित शाक्य जिला कांशीराम नगर के थाना व कसबा पटियाली स्थित डाकघर में पोस्टमैन है। रोहित शाक्य के अनुसार वह अवकाश पर घर आया हुआ था। रोहित का अपने चचेरे भाई से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार शाम करीब 7 बजे रोहित शाक्य बाजार करने कसबा कंपिल जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में चचेरे भाई ने उसे घेर लिया और सिर व पेट पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने चचेरे भाई के खिलाफ तहरीर दी है। कार्यवाहक एसओ रामप्रकाश चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed