फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Burglars woman thrown from the rooftop patio, recruitment

चोरों ने महिला को छत से आंगन में फेंका, भर्ती

Sat, 16 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
चोरी के इरादे से घर में घुसे चोरों ने छत से महिला को आंगन में फेंका दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोर-शराबा होने पर परिवार के लोग जागे तो चोर भाग गए। घायल महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी रामविलास कठेरिया सब्जी की ठेली लगाता है। गुरुवार की रात रामविलास नीचे आंगन में लेटा था।  उसका बेटा जितेंद्र, बहू रजनी, दूसरा बेटा करन और बेटी नेहा छत पर सो रही थी। रात करीब दो बजे चोर दीवार के सहारे छत पर आ गए। इसके बाद एक चोर जीने से नीचे उतर आया।
विज्ञापन


खटपट की आवाज सुनकर रजनी की आंख खुल गई। उसके पास खड़े चोर को देखकर जैसे ही रजनी ने चीखने का प्रयास किया तो चोर ने महिला को मुंह दबा दिया। रजनी ने धक्कामुक्की शुरू कर दी। धक्कामुक्की के दौरान महिला और चोर आंगन की तरफ आ गए। उसी समय मकान के अंदर पहुंचा चोर का साथी भी ऊपर आ गया। पकड़े जाने के भय से चोरों ने महिला को छत से आंगन में धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। इस दौरान चोर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। रामविलास ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उसके मकान में चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया था। इसके बाद से वह लोग सतर्क हो गए थे। इसी वजह से वह नीचे लेटे थे, जबकि उसके बच्चे छत पर सो रहे थे। फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है। वहां पर पुलिस को भेज कर जांच कराई गई। वहां से कोई सामान चोरी नहीं हो पाया। चोरों के आने की घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed