{"_id":"586007a74f1c1b8640eeb324","slug":"brothers-including-three-injured-in-motorcycle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में भाइयों समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में भाइयों समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे तड़पते घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली बाजार के पास बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। 108 पर फोन न उठने से घायल लगभग आधा घंटा सड़क किनारे पड़े तड़पते रहे। जैसे-तैसे दुकानदारों ने घायलों को टेंपो से सीएचसी में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों भाइयों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसी ने भी हेलमेट नही लगा रखा था।
कोतवाली फतेहगढ़ के गांव याकूतगंज के संतोष उर्फ बबलू और उसका छोटा भाई आशुतोष मोटरसाइकिल से गुरसहायगंज की ओर और जिला कन्नौज के गांव कनपटियापुर निवासी ब्रजराज अपने मित्र कल्लू के साथ फर्रुखाबाद की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। कसबा स्थित मछली बाजार के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
इस घटना में संतोष उर्फ बबलू, आशुतोष और ब्रजराज घायल हो गए। बबलू ने बताया कि वह रिश्तेदारी में सलेमपुर जा रहा था। ब्रजराज ने बताया कि वह फर्रुखाबाद निवासी बहनोई हंसकुमार के घर जा रहा था। राहगीरों ने टेंपो से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों सगे भाइयों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। डा. योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीनों घायलों के सिर में चोटें आई हैं। उन्होंने बताया यदि हेलमेट लगाए होते तो सिर में चोटें न आतीं।