{"_id":"587e53c84f1c1b3403effea0","slug":"breaking-glass-luxury-car-thieves-stole-the-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने पर्स चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने पर्स चुराया
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
होटल के बाहर गाडी का टूटा कांच दिखाता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को लग्जरी कार का शीशा तोड़कर चोर पर्स चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच की। शहर कोतवाली के मोहल्ला अढ़तियान निवासी भानुप्रताप सिंह सिक्योरिटी गार्ड एंजेसी चलाते हैं। उनका आफिस शहर के आवास विकास तिराहा स्थित होटल में है।
मंगलवार को भानुप्रताप अपनी लग्जरी कार से सेना की कैंटीन में घरेलू सामान लेने के लिए गए थे। उनके साथ में पत्नी माधवी भी थीं। वहां से लौटकर वह कुछ देर के लिए गाड़ी को होटल के सामने खड़ा कर अंदर चले गए। इस बीच किसी व्यक्ति ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा पत्नी का पर्स चोरी कर लिया।
भानुप्रताप ने अपने कर्मचारी को गाड़ी से कुछ सामान लेने के लिए भेजा तो कर्मचारी ने शीशा टूटा होने की जानकारी दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। भानुप्रताप ने बताया कि पर्स में 14 हजार रुपये और एटीएम कार्ड रखा हुआ था।
विज्ञापन
इसके अलावा होटल के बाहर खड़ी भाजपा नेता नागेंद्र सिंह राठौर की गाड़ी का भी अज्ञात लोगों ने शीशा तोड़ दिया था। हालांकि इनकी गाड़ी से कोई सामान चोरी नहीं हुआ था।