फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Break the house locks and cash in cash in farrukhabad

घर के ताले तोड़ कर जेवर व नगदी चोरी

Wed, 07 Nov 2018 06:46 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Wed, 07 Nov 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
Break the house locks and cash in cash in farrukhabad
चोरी - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में चोरों ने मंगलवार रात एक घर का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


गांव रोशनाबाद निवासी विजय सिंह कानपुर में और उनके भाई सुरजीत सिंह राजस्थान में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दोनों के परिवार भी उनके साथ रहते हैं। घर में अकेले उनकी मां सूरजमुखी रहती हैं। सूरजमुखी की तबियत खराब होने पर विजय सिंह आठ दिन पहले उन्हें अपने साथ कानपुर ले गए थे। घर में ताला पड़ा था। बुधवार भोर में पड़ोस में रहने वाले विजय के चचेरे भाई अजीत सिंह खेत से घर पहुंचे। उन्होंने विजय सिंह के घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। इस पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उन्होंने मामले की सूचना विजय सिंह व उनके भाई सुरजीत को फोन पर दी। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। विजय सिंह सुबह घर पहुंच गए।


उन्होंने बताया कि बदमाश उनके कमरे से 40 हजार रुपये, सोने की चेन, झुमकी, बिछुआ आदि जेवरात के साथ कारतूसों की पेटी ले गए हैं। उनकी दो नाली बंदूक को वहीं छोड़ गए। वहीं, सुरजीत ने फोन पर बताया कि घर से 45 हजार रुपये उन्होंने सबमर्सिबल लगवाने के लिए रखे थे। इसके अलावा जेवरात थे। चोर वहां से क्या क्या ले गए, यह उनके घर पहुंचने पर ही पता चलेगा। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन की गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed