फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Blak Head Husband Sue Electric Sue

ब्लाक प्रमुख पति पर बिजली चोरी का मुकदमा

Thu, 25 May 2017 12:43 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Thu, 25 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Blak Head Husband Sue Electric Sue
electricity theft
कायमगंज। वरिष्ठ सपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख के पति के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा लिखाया गया है। वहीं सपा नेता ने बिजली चोरी करने से इनकार किया है। बुधवार को बिजली विभाग के प्रवर्तन दल की टीम में शामिल अवर अभियंता रामकरन ने कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने दरोगा विमलेश कुमार व पुलिस फोर्स के साथ गांव अल्हादादपुर में छापा मारा। इस दौरान राम प्रकाश उर्फ कल्लू यादव के घर के निकट व रायपुर गांव में बाग में स्थित सपा नेता के नलकूप पर चेकिंग की गई। दोनों जगह अवैध रूप से कटिया डालकर नलकूप चलाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर केबिल को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


सपा नेता के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई। सपा नेता रामप्रकाश पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। मौजूदा समय में उनकी पत्नी गुड्डी देवी कायमगंज की ब्लाक प्रमुख हैं। उधर सपा नेता कल्लू यादव का कहना है कि बिजली चोरी करने का आरोप झूठा है। वह बीते 33 सालों से अपने गांव नहीं गए हैं। उनके ट्यूबवेल जनरेटर के जरिये चलते हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। राजनीति के तहत फर्जी मुकदमा लिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed