फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bikers shot dead young man

बाइकर्स लुटेरों ने युवक को मारी गोली

Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bikers shot dead young man
police investigating - फोटो : जांच करती पुलिस
ममेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने देवर के साथ जा रही महिला का बाइक सवार युवकों ने पर्स लूट लिया। यह देखकर देवर ने भाभी को उतार कर बाइक से लुटेरों का पीछा कर एक को पकड़ कर उससे पर्स छीन लिया। तभी लुटेरे के दूसरे साथी ने युवक के पेट में गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लुटेरे बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक
विज्ञापन



को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी रामलखन सरोज ने अस्पताल पहुंच कर घायल से घटना के संबंध में जानकारी ली।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला आंबेडकर कालोनी भोलेपुर निवासी अभिषेक (25) पुत्र मुन्नालाल श्रीवास्तव की थाना जहानगंज के गांव सितौली निवासी ममेरी बहन की 28 अप्रैल को शादी है। शुक्रवार को तेल का कार्यक्रम था। इस पर युवती का भाई अरुणेश अपने रिश्तेदारों को बुलाने के लिए आंबेडकर कालोनी आया था। सुबह अभिषेक अपनी भाभी दुर्गेशकुमारी पत्नी रजनीश को बाइक पर बैठाकर ममेरी
विज्ञापन



बहन की शादी समारोह में शामिल होेेने जा रहे थे। उनके पीछे बाइक से ममेरा भाई अरुणेश बाइक पर अभिषेक की मां कुसुम पत्नी मुन्नालाल और रिश्तेदार नन्ही को बैठाकर आ रहा था। इटावा बरेली हाईवे पर बेवर रोड सेंट्रल जेल चौराहा के पास पीछे से आ रहे दो बाइक सवार लुटेरों ने महिला दुर्गेश कुमारी के हाथों से पर्स छीन लिया। महिला शोर मचाने लगी। यह देखकर अभिषेक ने भाभी को वहां पर उतार दिया और लुटेरों का बाइक से पीछा करता हुआ सातनपुर मंडी के पास पहुंच गया। वहां पर गांव  भोपतपट्टी के एक गली में लुटेरों के घुसते समय अभिषेक ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। उससे भाभी का पर्स
विज्ञापन
विज्ञापन



छीनने लगा। उसी समय बाइक के पीछे बैठे लुटेरे ने तमंचा निकाल कर अभिषेक के गोली मार दी। जो अभिषेक के कोघ में जा लगी। गोली मारने के बाद पर्स छोड़कर लुटेरे वहां से भाग गए। दिनदहाड़े वारदात को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच अभिषेक की भाभी और उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से परिजन उसे आवास विकास कालोनी के एक नर्सिग होम में लेकर चले गए। फतेहगढ़ कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


 
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला बागकूंचा निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्रा उर्फ टिंकू शुक्रवार को पत्नी रेखा मिश्रा के साथ सातनपुर मंडी होते हुए फतेहगढ़ कचेहरी जा रहे थे। इस दौरान जब गोली से घायल अभिषेक को भीड़ के बीच पड़ा देखा तो इसकी सूचना टिंकू ने यूपी 100 के साथ ही एसपी से लेकर आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर सीओ रामलखन सरोज, शहर कोतवाल संजीव राठौर, फतेहगढ़ कोतवाल दधिबल तिवारी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed