{"_id":"3ae09bfeb4a09f16613ac65efbb1b361","slug":"biker-robbers-in-broad-daylight-robbed-the-woman-of-40-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 40 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 40 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी में लिया कर्जा चुकाने के लिए बैंक से रुपये निकाल कर घर जा
विज्ञापन
रही महिला के हाथ से बाइक सवार लुटेरे थैला छीन कर भाग गए। मां-बेटी ने
कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही चारों ओर जाल फैलाया। पुलिस
घटना को संदिग्ध मान रही है।
गांव अल्लाहपुर निवासी ब्रम्हानंद की पत्नी सीमा देवी ने अपनी पुत्री नीरज के साथ कोतवाली आकर जानकारी दी कि वह बैंक आफ इंडिया से 40 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी कि रेलवे रोड पर दो बाइक सवार लुटेरे उसके हाथ से रुपयों वाला पालीथिन छीन कर अलीगंज की ओर भाग गए। इसकी सूचना पर तत्काल एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह ने पुलिस को रवाना किया
और ब्राहिमपुर बार्डर पर लगे पिकेट को सतर्क कर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। सीमा देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री नीरज की शादी में बरझाला निवासी अमरसिंह ने कर्ज लिया था। उसे चुकाने के लिए वह बैंक से रुपये लाई थी। जिस समय उसकी पुत्री नीरज रेलवे रोड पर लगे हैंडपंप से पानी पी रही थी तभी दो बाइक सवार लुटेरे थैला छीन ले गए। प्रभारी निरीक्षक
रूम सिंह यादव ने तत्काल कस्बा इंचार्ज शीलेष गौतम को मां बेटी द्वारा बताए स्थान पर जानकारी करने भेजा। महिलाओं ने जहां का घटनास्थल बताया था वहां के आसपास के दुकानदारों ने ऐसी घटना होने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है लेकिन फिर भी जांच की जा रही है।