{"_id":"5984bf364f1c1b26348b45e0","slug":"biker-rider-rides-woman-s-coil-nope","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाश महिला के कुंडल नोंच फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाश महिला के कुंडल नोंच फरार
farrukhabad
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूट की शिकार महिला दरोगा को जानकारी देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद। बाइक सवार लुटेरे दिनदहाड़े महिला के कान का एक कुंडल नोंच ले गए। स्थानीय लोगों ने पीछा किया लेकिन लुटेरे नहीं पकड़े जा सके।
शहर कोतवाली के गांव नगला कलार निवासी कृष्णा देवी पत्नी जितेंद्र कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने बहन के बेटे शिवाजी के साथ दूसरी बहन के यहां थाना कंपिल के गांव सिकंदरपुर में जा रही थी। थाना नवाबगंज के गांव अमनतारा स्कूल और सादिकापुर के बीच पीछे से आ रही बाइक पर सवार लुटेरों ने शिवाजी की बाइक को ओवरटेक करते समय महिला के कान से एक सोने का कुंडल नोंच लिया और भागने लगे।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया। पर लुटेरे हत्थे नहीं लगे। महिला ने इसकी तहरीर थाना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।