फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riding man shot dead by miscreants

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली से उड़ाया

Wed, 11 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 11 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bike riding man shot dead by miscreants
Gun
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भून डाला। इसके बाद शव को चकरोड पर फेंककर भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन


जिला हरदोई थाना पाली क्षेत्र के गांव भोरापुर निवासी सुरजीत (25) पुत्र श्यामबहादुर सिंह चार दिन पहले अपने परिवारी बहनोई राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव निवासी वीरसिंह यहां आया था। बुधवार शाम करीब 5.30 बजे गांव गांधी स्थित पेट्रोल पंप के पीछे जाने वाले चकरोड पर पहुंचा था कि बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार दी।
विज्ञापन


हमलावर शव को चकरोड पर फेंककर बाइक से भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी भीमसिंह जावला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास मिले मोबाइल नंबरों पर पुलिस ने फोन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नंबर मृतक के घर का मिलने पर पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर रात करीब 8 बजे मृतक के चाचा मंगेश सिंह, भाई गोलू समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सुरजीत चार दिन पहले अपने परिवारी बहनोई वीरसिंह के यहां आया था।

उन्हाेंने ने बताया कि दोपहर 12 बजे सुरजीत वीर सिंह के साले राजेश के साथ बाइक से गया था। इसके बाद क्या हुआ उन लोगों को कोई जानकारी नहीं है। उधर, एसओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। राजेश से पूछताछ की जाएगी। वहीं सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


फील्ड यूनिट ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मृतक सुरजीत के पिता करीब चार सालों से हत्या के मामले में हरदोई जेल में निरुद्ध चल रहे हैं। उसकी मां सुमन देवी निशक्त होने के कारण अस्पताल नहीं आ पाई। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed