{"_id":"647f0bf06a226bed587ff431e5223bbe","slug":"behind-the-police-station-eight-lakh-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पीछे आठ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पीछे आठ लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
कादरीगेट चौकी के पीछे लेखपाल के घर से चोर लाखों के जेवर और नगदी चुरा ले
विज्ञापन
गए। सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई। गृहस्वामी ने इसकी शिकायत आईजी के
भरोसे के नंबर पर की। तब ढाई घंटे बाद दरोगा मौके पर पहुंचा। लेखपाल ने
खुलासा न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। कादरीगेट चौकी इलाके में इससे पहले
भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
कादरीगेट चौकी के पीछे सदर तहसील के लेखपाल रजत श्रीवास्तव रहते हैं। शनिवार की शाम चोर इनके मकान में घुस कर बैठ गया। रात को रजत और इनका भाई शिवम बैठक में सो गए। मां वंदना और पत्नी कीर्ति कमरे में सो रही थीं। परिवार के लोगों के सो जाने पर घर में दुबके चोर ने कमरे में रखी अलमारी से नगदी और जेवर पार कर दिए। रविवार
की सुबह वंदना सो कर उठीं तो मेन गेट खुला था। कमरे में पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। सुबह 5.30 बजे घटना की जानकारी कादरीगेट चौकी प्रभारी राजेश कुमार को दी गई। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रजत ने इसकी सूचना आईजी के भरोसे के नंबर पर दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस सुबह 8 बजे मौके पहुंची। रजत ने डॉग
स्क्वायड टीम को बुलाने की मांग की। पुलिस ने इस बात को तवज्जो नहीं दी । दरोगा ने रजत से कहा कि वह खुद चोरों का पता करें। रजत ने बताया कि चोर उनके यहां से 90 हजार रुपये नगद और करीब 7 लाख रुपये की कीमत के के
जेवर ले गए। लेखपाल ने कहा कि पुलिस ने चोरी का खुलासा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। कादरीगेट इलाके में इससे पहले राधेश्याम के घर समेत चोरी की चार वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।