फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दी

बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 14 Apr 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दी
राजेपुर। थाना क्षेत्र के गांव कांधर कुइयां में बीमारी से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव घरमपुर निवासी सुधीर सिंह ने बेटी रुचि (27) की शादी करीब सात वर्ष पूर्व कांधर कुइयां निवासी राकेश सिंह के पुत्र विजय सिंह के साथ की थी। विजय फर्रुखाबाद शहर में अपनी पत्नी, बेटी निधि (5) व बेटे ध्यानू (छह माह) के साथ फर्रुखाबाद में रहते थे। वह ठेकेदारी करते हैं। होली पर विजय अपने परिवार के साथ गांव कांधर कुइयां गए थे। पत्नी व बच्चे वहीं थे। बताया गया कि रुचि बीमार रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। आराम न मिलने से वह परेशान रहती थी। शनिवार दोपहर को बच्चे व अन्य परिजन घर के बाहर बैठे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रुचि ने अपने घर के कमरे में छत के कुंडे में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। जब परिजन अंदर गए तक उन्होंने रुचि को फंदे पर लटका देखा। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस व रुचि के मायके वालों को सूचना दी। इस पर सुधीर सिंह व अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दी
सात वर्ष पूर्व हुई थी शादी, किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed