फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चौथे दिन आरोपियों के खिलाफ लिखा मुकदमा

चौथे दिन आरोपियों के खिलाफ लिखा मुकदमा

Wed, 09 Jan 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन आरोपियों के खिलाफ लिखा मुकदमा
फर्रुखाबाद। ससुराल में घुसकर मारपीट करने वाले हमलावरों के खिलाफ चौथे दिन छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों का चालान भी कर दिया।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बड़ी पुत्री को थाना नवाबगंज के गांव गंगलऊ निवासी अजय यादव नौ माह पहले भगा ले गया था और फिर उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। छह जनवरी 2019 को अजय कुमार अपने साथियों के साथ महिला के घर घुस गया। इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस पर पहुंची पुलिस ने अजय कुमार और उसके साथी साथी दर्शन सिंह निवासी बिसौली जिला हरदोई को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


महिला ने पकड़े गए लोगों के साथ ही अशोक कुमार और अवधेश कुमार निवासी अलादादपुर कोतवाली कायमगंज के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। नौ जनवरी के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद थाना पुलिस ने अजय यादव, दर्शन कुमार, अशोक कुमार और अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पकड़े गए गए अजय कुमार और दर्शन की गिरफ्तारी दिखाते हुए पुलिस ने चालान भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed