{"_id":"5c9a6772bdec22143a67ece8","slug":"31553622898-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा बाग में बेहोश मिली, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्रा बाग में बेहोश मिली, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बेहोशी हालत में पड़ोसी गांव के सड़क किनारे आम के बाग में पड़ी मिली। सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12 की छात्रा को पड़ोसी गांव बरझाला निवासी एक किशोर कहीं ले गया। छात्रा की मां ने सोमवार सुबह किशोर के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार देर शाम बरझाला गांव के पास ग्रामीणों को सड़क किनारे आम के बाग में छात्रा बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की मदद से छात्रा को सीएचसी लेकर पहुंची। डॉक्टर ने छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। छात्रा की हालत को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही थी।
वहीं, देर रात पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर बरझाला गांव के आरोपी किशोर के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। मामले के विवेचक एसआई उपदेश कुमार ने बताया कि छात्रा के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी से छात्रा की मां से हुई थी वार्ता
छात्रा के लापता होने के बाद उसकी मां ने आरोपी किशोर से मोबाइल पर बात की थी। तब उसने कहा था कि छात्रा उसके साथ है और वह उसे मंगलवार सुबह दस बजे घर छोड़ देगा। इससे पूर्व छात्रा बाग में बेहोशी हालत में पड़ी मिल गई।