फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   निरस्त शस्त्र लाइसेंस के लिए धरने पर बैठा व्यापारी गया जेल

निरस्त शस्त्र लाइसेंस के लिए धरने पर बैठा व्यापारी गया जेल

Tue, 26 Feb 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
निरस्त शस्त्र लाइसेंस के लिए धरने पर बैठा व्यापारी गया जेल
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शस्त्र लाइसेंस की बहाली के लिए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे व्यापारी को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी गोविंद कौशल का शस्त्र लाइसेंस पुलिस रिपोर्ट के आधार पर निरस्त कर दिया गया था। शस्त्र लाइसेंस की बहाली के लिए गोविंद 20 फरवरी को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया था। रविवार को उसकी हालत बिगड़ने पर सदर तहसीलदार ने लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने गोविंद को फतेहगढ़ सीओ दफ्तर के पास से शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी गोविंद को जेल पहुंचा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed