फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आठ लोगों से 31 लाख की ठगी कर जालसाज भाई लापता

आठ लोगों से 31 लाख की ठगी कर जालसाज भाई लापता

Thu, 14 Feb 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
आठ लोगों से 31 लाख की ठगी कर जालसाज भाई लापता
कमालगंज कसबा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी दो भाइयों ने क्षेत्र के दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया। पहले वह अपने घर में बीसी चलाते थे। फिर लकी ड्रा के नाम पर लोगों से रुपये जमा कराए। इसके साथ ही भाई व मां के इलाज के नाम पर भी कई लोगों से लाखों रुपये उधार ले लिए।
विज्ञापन


बीसी चलाने के दौरान कुछ लोगों से हस्ताक्षर कराकर उनके नाम बैंक से ऋण भी निकाल लिया। अब वह कसबे से लापता हो गए। गुरुवार को आठ लोगों ने थाने में तहरीर दी। इसमें 31 लाख की ठगी का मामला सामने आया।
विज्ञापन


कसबा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी सुधीर कुमार ने मोहल्ले के ही दो भाइयों के खिलाफ तहरीर दी कि ड्रा स्कीम तहत उनके चार लाख 50 हजार रुपये जमा कराए। उन्हें धन दोगुना करने का भरोसा दिया। अब वह लापता हो गए। वहीं सुमित कुमार औदीच्य ने शिकायत की कि एक वर्ष पूर्व युवक ने अपने भाई के इलाज को उनसे पांच लाख रुपये उधार लिए। इसके कुछ दिनों बाद मां की हालत खराब बताकर फिर रुपये मांगने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमर्थता जताने पर गिड़गिड़ाने लगा। इस पर उन्होंने अपने बाबा से दो लाख रुपये की चेक व दो लाख 90 हजार रुपये दिलवाए। इससे कुल नौ लाख 90 हजार रुपये ले गया। आदेश कुमार से ड्रा स्कीम में धन दो गुना करने को 22500 व 40 हजार रुपये उधार ले गए। मोहल्ला अशोक नगर निवासी महेंद्र कुमार का आरोप है कि दोनों भाइयों ने ड्रा स्कीम में एक वर्ष पूर्व उनसे एक लाख रुपये जमा कराए। इसके छह माह बाद फिर एक लाख रुपये लेकर एक वर्ष बाद वापस करने को कहा। 15 दिन पूर्व वह उसके घर गए तो पता चला कि वह लोग लापता हो गए। उनके पिता ने अभद्रता की।

अमित गुप्ता ने तहरीर दी कि आरोपी उनकी दुकान से 150 ग्राम सोने के जेवर अपने घर दिखाने के लिए ले गए थे। वापस न आने पर वह 30 नवंबर 2018 को उसके घर पहुंचे तो दोनों भाई लापता थे। मोहल्ला गांधी नगर निवासी विनीत गुप्ता ने तीन लाख रुपये उधार लेकर आरोपियों के लापता होने की शिकायत की।

क्षेत्र के गांव शेखपुर रुस्तमपुर निवासी आयुष दुबे ने तहरीर दी कि मोहल्ला प्रताप नगर निवासी युवक अपनी मां के इलाज के नाम पर उनसे चार लाख रुपये उधार ले गया। रुपये वापस मांगने पर पहले टरकाता रहा। अब वह कहीं चला गया।


गांव अमानाबाद निवासी मो. मशी खान ने तहरीर दी कि युवक उनसे ढाई लाख रुपये ले गया। जब उन्होंने घर जाकर पूछा तो आरोपी के पिता ने गाली-गलौज किया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लाखों की ठगी के आरोपी लापता

तगादा करने पहुंचे लोग तो पिता ने किया गाली गलौज
सभी पीड़ितों ने थाने पहुंचकर दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed