{"_id":"582df2d74f1c1b57369004a7","slug":"200-villages-were-disrupted-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 गांवों की बिजली सप्लाई रही ठप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 गांवों की बिजली सप्लाई रही ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
electric train
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
33 हजार लाइन में फाल्ट आने से हजियापुर विद्युत उपकेंद्र को मिलने वाली आपूर्ति बंद हो गई। इस कारण करीब दो सौ गांवोें की बिजली सप्लाई ठप रही। देर शाम फाल्ट ठीक किया गया। हजियापुर विद्युत उपकेंद्र को नीवकरोरी स्थित ट्रांसमिशन से 33 हजार लाइन आई है। इस उपकेंद्र से हरसिंहपुर, रोशनाबाद, मंझना फीडर से लगभग 200 गांवों को बिजली सप्लाई होती है। बुधवार की रात 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गया।
इसकी जानकारी मिलने पर एसडीओ गौरव कुमार ने कर्मचारियों को भेज कर फाल्ट की खोज करवाई। फाल्ट मिलने पर गुरुवार की देर शाम फाल्ट ठीक किया गया। एसएसओ वृजेश ने बताया कि फाल्ट ठीक हो गया है। बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी।
1