फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दुकान में ताला डालने पर भवन स्वामी से विवाद

दुकान में ताला डालने पर भवन स्वामी से विवाद

Sun, 19 May 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुकान में ताला डालने पर भवन स्वामी से विवाद
दुकानदार से दुुकान खाली कराने को लेकर चल रहे विवाद में रविवार दोपहर दुकान मालिक ने दुकान में ताले डाल दिए। इस पर दुकानदार ने मालिक पर सामान हड़पने व दूसरी ओर से गालीगलौज कर धमकी देने का आरोप लगाया गया। दोनों पक्षों से कोतवाली में जवाबी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला चिंतामणि निवासी राजीव गुप्ता की मधुराज कांप्लेक्स नाम से मार्केट में दुकानें हैं। इसमें घेर शामू खां निवासी परवेज खां एक दुकान किराए पर लेकर जनरल स्टोर चलाते हैं। रविवार को राजीव गुप्ता ने उस दुकान में अपने ताले लगा दिए।
विज्ञापन



कुछ देर बाद आए परवेज ने दुकान से सामान निकालकर ताले डालने का आरोप लगाया तो वहां हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कोतवाली ले गई। परवेज खां ने दुकान का सामान हड़पने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, दूसरी ओर राजीव गुप्ता ने बताया कि गत माह 15 मई तक दुकान खाली करने को लेकर परवेज से दो लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन उसने खाली नहीं की। जब उन्होंने दुकान खाली करने को कहा तो परवेज एक लाख रुपये की मांग और करने लगे।


इस पर उन्होंने नियत भांप दुकान खाली होने पर 50 हजार रुपये देने का झूठा आश्वासन दे दिया। रविवार को परवेज अपने परिजनों के साथ दुकान खाली कर चुके थे। जब उन्होंने ताला लगाया तो परवेज ने रुपये मांगे।


रुपये देने से मना करने पर दुकान का सामान हड़पने व जबरन ताला लगाने का आरोप लगाकर विवाद करने लगा और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने भी इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।



परवेज ने दुकान से सामान निकालकर ताला लगाने का आरोप लगाया है। जबकि राजीव ने समझौते के बाद दुकान खाली करने को कहने पर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी नेताओं की मध्यस्थता में समझौते का प्रयास चल रहा है। समझौता न होने पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


दुकान में ताला डालने पर दुकान मालिक से विवाद

दुकानदार ने सामान हड़पने की दी तहरीर

भवन स्वामी ने लगाया धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed