फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बाइक मिस्त्री ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा

बाइक मिस्त्री ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा

Fri, 15 Feb 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बाइक मिस्त्री ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने घर में घुसकर किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर हमलावर मोके से भाग निकला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार को बाइक मिस्त्री के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि युवक अपनी बहन और मां के साथ घर में सो रहा था। गुरुवार देर रात किसी समय बाइक मिस्त्री घर में घुस आया और उसकी बहन को बुरी नीयत से दबोच लिया।
विज्ञापन


बहन के शोर मचाने पर जब वह लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो हमलावर भाग गया। भागते समय उसका मोबाइल भी गिर गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी जसमई दरवाजा के पास बाइक मरम्मत की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच साल से उसका किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। देर शाम तक समझौता करने के लिए बाइक मिस्त्री पक्ष के लोग थाने में डेरा डाले रहे।

उधर, किशोरी के भाई ने बताया कि इससे पहले भी बाइक मिस्त्री उसके घर में घुस चुका है।

उसने बताया कि पुलिस समझौता के लिए कह रही है लेकिन वह समझौता नहीं करेंगे। इस संबंध में एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बाइक मिस्त्री ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा

पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed