{"_id":"5c646333bdec2273ab607543","slug":"181550082867-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी का पुतला फूंकने में सपाइयों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने सपा के जिला महासचिव व लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अमौसी हवाई अड्डे पर रोके जाने के बाद प्रदेश भर में सपाइयों ने विरोध-प्रदर्शन किए थे। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय के सामने जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने भी विरोध दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका था। देर शाम रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने जिला महासचिव मंदीप यादव और लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रजत क्रांतिकारी के अलावा 14-15 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महानगर सचिव मंदीप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है। उन्होंने द्वेष भावना मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन इस तरह के मुकदमों से सपाइयों का उत्साह कम होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।