फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ओवरटेक के दौरान कट लगने पर विवाद, जाम

ओवरटेक के दौरान कट लगने पर विवाद, जाम

Mon, 18 Mar 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
ओवरटेक के दौरान कट लगने पर विवाद, जाम
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला राजन के सामने सोमवार रात ओवरटेक करने में बाइक से कट लगने पर विवाद हो गया। इससे वहां पर जाम की स्थिति हो गई। पुलिस समझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। इससे करीब 20 मिनट तक यातायात अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन


सोमवार करीब नौ बजे त्योहार को लेकर भीड़ थी। इसी दौरान कार से ओवरटेक करने के दौरान बाइक में कट लग गया। इसको लेकर बाइक सवार अधिवक्ता व कार चालक में विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से समर्थक भी आ गए। इस दौरान हाथापाई हो गई। किसी ने कार में पत्थर मार दिया। इससे कार का एक शीशा टूट गया। इस दौरान फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची कर्नलगंज चौकी पुलिस ने लोगों समझाकर किसी तरह विवाद शांत कराया। करीब 20 मिनट तक चले विवाद से वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने मामला निपटने के बाद वाहन पास कराए। कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed