फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तगादा करने पर युवक को गोली मारी

तगादा करने पर युवक को गोली मारी

Sat, 12 Jan 2019 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
तगादा करने पर युवक को गोली मारी
कंपिल (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी युवक को तगादा करने पर शनिवार को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बहबलपुर निवासी सतपाल जाटव के पुत्र भारत सिंह जाटव (30) के गांव के ही पूर्व प्रधान अजय सिंह पर 59 हजार रुपये उधार हैं। सुबह कायमगंज जाने के लिए वह कंपिल-कायमगंज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। इसी दौरान कंपिल की तरफ से आई सफेद रंग की बोलेरो वहां रुक गई। इसमें पूर्व प्रधान अजय सिंह, उनका भाई विनय सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति सवार था। पूर्व प्रधान के कहने पर वह बोलेरो में बैठ गए। रास्ते में भारत सिंह ने पूर्व प्रधान से रुपये मांगे तो वह गालीगलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर सूत मिल के पास उतारकर फायर झोंक दिया। बांह में गोली लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। छानबीन में पुलिस को 12 बोर कारतूस के दो खोखे बरामद हुए। पुलिस ने घायल भारत सिंह की तहरीर पर पूर्व प्रधान, उनके भाई व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमला व एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीएचसी कायमगंज में घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिशन फंसाने का आरोप
बहबलपुर निवासी पूर्व प्रधान अजय सिंह ने बताया कि उन्हें व उनके भाई विनय सिंह को रंजिशन फंसाया जा रहा है। भारत सिंह से उनका रुपये व घटना से कोई लेना देना नहीं है। जिस समय घटना दर्शायी जा रही है, उस दौरान वह घर पर मौजूद थे। पूर्व में भी कई बार फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed