फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कचहरी में बंदी पिता-पुत्र और वकील में मारपीट

कचहरी में बंदी पिता-पुत्र और वकील में मारपीट

Mon, 07 Jan 2019 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
कचहरी में बंदी पिता-पुत्र और वकील में मारपीट
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित अदालत से सेशन हवालात जाते समय बंदी पिता-पुत्र ने वकील को पीट दिया। शोर होने पर वकील के साथी वहां आ गए और दोनों बंदी व मां-बेटी को पकड़ कर पीटने लगे। पुलिसकर्मियों ने सभी को बचाया और दोनों बंदियों को हवालात में बंद कर दिया। गुस्साए वकीलों ने सेशन हवालात का घेराव कर हंगामा किया। मां-बेटी को वहां से निकालने के लिए पुलिस गाड़ी पर बैठाने लगी। तो वकीलों ने पुलिस से धक्कामुक्की की। एएसपी ने समझाकर वकीलों को शांत किया। वकील ने बंदी पिता-पुत्र और मां-बेटी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज निवासी वकील अजय कुमार का मोहल्ले के रहने वाले युवक टारजन से पुरानी रंजिश चल रही है। अप्रैल 2018 में वकील अजय कुमार ने टारजन व उसके पिता सुभाष के खिलाफ भाई सुशील कुमार को गोली मार कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सुभाष और उसका पुत्र टारजन जिला जेल में निरुद्ध हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे होने से पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सोमवार को अपर एवं सत्र न्यायालय में गैंगस्टर मुकदमे में पेशी के लिए सुभाष और उसके पुत्र टारजन को कचहरी स्थित सेशन हवालात में जिला जेल से लाया गया। दोपहर करीब दो बजे दोनों बंदी अपर एवं सत्र न्यायालय में पेशी पर गए। तभी सुभाष की पत्नी शारदा और पुत्री ज्योति भी वहां मिलने आ गईं। पेशी के बाद दोनों बंदी वापस सेशन हवालात में पुलिस कर्मियों के साथ जा रहे थे। फैमिली कोर्ट के पास वकील अजय कुमार अपने सीनियर वकील मुदित मिश्रा के साथ आते दिखाई दिए। टारजन व सुभाष ने वकील को गाली दी। वकील बंदी के पास गए तो दोनों बंदियों ने वकील को पकड़ कर पीट दिया। तभी शोर होने पर वहां मौजूद अन्य वकीलों ने दोनों बंदी और शारदा व ज्योति को पीट दिया। पुलिस कर्मियों ने बंदियों को बचाकर हवालात में बंद किया और मां-बेटी को भी वहीं सुरक्षा में खड़ा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील हवालात घेर कर दोनों बंदी और मां-बेटी को बाहर निकालने की मांग करने लगे। हवालात के बंदियों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी एसपी को दी। अपर पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद कोतवाल, मऊदरवाजा एसओ, जहानगंज एसओ, स्वाट टीम फोर्स के साथ कचहरी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने जैसे मां-बेटी को वहां से निकालने के लिए बंदियों की गाड़ी में बैठाया, वैसे वकीलों ने उनको पकड़ कर खींचने के लिए पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की शुरू कर दी। इसमें कुछ वकील तो कुछ पुलिस कर्मी गिरते गिरते बचे। असफल होने पर वकीलों ने गाड़ी को घेर कर जाने से रोक दिया।


अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून को कोई न तोड़े, वकील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तब वकील शांत हुए और गाड़ी को जाने दिया। देर शाम तक पुलिस बल हवालात के पास बना रहा। वकील अजय कुमार ने टारजन, सुभाष, शारदा व ज्योति के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें सोने की चेन और सात सौ रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed