{"_id":"5d03d7d78ebc3e6c6d27b9e6","slug":"156053294117-farrukhabad-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों के अपहरण में भटक रहे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरियों के अपहरण में भटक रहे परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरियों को अगवा करने के मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। किशोरियों का भी कोई सुराग नहीं लगा है। इससे परेशान परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को विपिन यादव नाम का युवक ले गया। इसका मुकदमा दर्ज है। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी विपिन लड़कियों को अगवा करने का गैंग चलाता है।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने यह बात स्वीकारी है। यह भी बताया कि विपिन ने बेटी को जनपद एटा में बेच दिया है। उन्होंने बेटी के खरीदार व गैंग से संबंधित कई लोगों के मोबाइल नंबर भी विवेचक को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि विवेचक ने संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने का भी प्रयास नहीं किया। शुक्रवार को किशोरी के पिता ने एसपी से फरियाद लगाई।
इसके अलावा क्षेत्र निवासी कक्षा 11 की छात्रा को 23 मार्च को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर उनका सुराग भी नहीं लगा सकी।
छात्रा की मां की मानें तो उनकी बेटी को इन दिनों आरोपी चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर में छिपाए है।
आरोपी आएदिन समझौते के लिए धमका रहे हैं। विवेचक छात्रा को बालिग बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने दोनों मामलों में संबंधित थानों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
किशोरियों के अपहरण में कार्रवाई न होने से भटक रहे परिजन