फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   टेंपो की टक्कर से साले बहनोई घायल

टेंपो की टक्कर से साले बहनोई घायल

Thu, 06 Jun 2019 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से साले बहनोई घायल
कंपिल थाना क्षेत्र के कायमगंज मार्ग पर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार साले बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने दोनों को कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव नगला भगना निवासी धीर सिंह (25) पुत्र रामकिशोर अपने साले विजेंद्र (22) पुत्र होते लाल निवासी नरदोली थाना सिकंदरपुर वैश्य के साथ बाइक से किसी काम से कायमगंज थे। गुरुवार सुबह वह घर लौट रहे थे। बाइक विजेंद्र चला रहा था।
विज्ञापन


कंपिल-कायमगंज मार्ग पर सूत मिल के पास कंपिल की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौका पाकर टेंपो को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एक घंटा बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायल सड़क किनारे खून से लथपथ काफी देर पड़े तड़पते रहे। थाना पुलिस ने दोनों को कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को भी मामले की सूचना दी।

कायमगंज मार्ग पर सूत मिल के पास एक नर्सिंग होम है। इसी के सामने धीर सिंह व विजेंद्र टेंपो की टक्कर से घायल हो गए थे। इसी दौरान नर्सिंग होम संचालक भी वहां आ गए। लेकिन उन्होंने घायलों को हाथ भी नहीं लगया।


एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आने पर सभी ने नर्सिंग होम संचालक से इलाज कराने को कहा। इस पर वह मुस्कराने लगे। उधर दोनों ही घायल तड़पते रहे लेकिन उन्होंने इलाज करने की जहमत नहीं उठाई। बाद में पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में कायमगंज सीएचसी में भर्ती करवाया।

टेंपो की टक्कर से साले-बहनोई घायल

कंपिल-कायमगंज मार्ग पर सूत मिल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed