फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   किशोरी के अपहर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा

किशोरी के अपहर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा

Mon, 27 May 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के अपहर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा
गत माह दबंग युवक एक किशोरी को अगवा कर ले गए। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह उसे कानपुर में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। अब आरोपी पीड़ित परिवार को समझौते के लिए धमका रहे हैं। इस मामले में एएसपी ने कायमगंज सीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन



कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी की मां ने सोमवार को एएसपी को प्रार्थनापत्र दिया कि उनकी बेटी को गांव निवासी चार युवक अगवा कर ले गए थे। उसने मामले की रिपोर्ट कंपिल थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी उनकी बेटी को कानपुर में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन



पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ न्यायालय में बयान दर्ज कराए। विवेचक ने आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया। इसके चलते आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। आरोप लगाया कि इस मामले की थानाध्यक्ष से शिकायत के बाद विवेचक तीन आरोपियों को पकड़कर सिवारा चौकी ले आए और रात भर बैठाए रखने के बाद दूसरे दिन छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब विवेचक भी उस पर समझौते का दबाव बनाने के साथ झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। प्रकरण संज्ञान में आने पर एएसपी ने सीओ कायमगंज को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

किशोरी के अपहर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा

एएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed