फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दो घरों से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

दो घरों से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Tue, 21 May 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
दो घरों से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
कोतवाली क्षेत्र के मलोखर गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। वहां से चोरों ने लाखों के जेवरात व नगदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



गांव निवासी सतीश चंद्र यादव खेती करते हैं। उनका बेटा अनूप गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है व बहू कीर्ति मायके गई है। वह अपनी पत्नी के साथ छत पर सो रहे थे। उनके घर के पीछे बालू का ढेर लगा है। मंगलवार देर रात चोर उसके सहारे उनकी छत पर चढ़ गए और वहां से जीने का दरवाजा खोलकर नीचे उतर गए।
विज्ञापन



कमरे में अलमारी का लॉक तोड़कर चोरों ने एक हार, एक चेन, एक अंगूठी, एक मांग टीका, दो सोने की चूड़ी, एक नोज रिंग, तीन नोज पिन, पांच जोड़ी पायलों के अलावा एक सूटकेस चुरा लिया। घर के पीछे ही नत्थू सिंह के खेत में चोरों ने इस सूटकेस को तोड़ कर फेंक दिया व इसमें रखी 15 साड़ियां व 15 हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद गांव निवासी सेवानिवृत्त मास्टर रघुवीर सिंह यादव के घर के पीछे के गेट की कुंडी काट कर घर में घुस गए। सभी लोग छत पर सो रहे थे। चोर सीधे उनके घर के पूजा घर में घुसे। वहां से बेटी संगीता का सोने का हार, पत्नी सुमन की एक चेन, दो जोड़ी झाले, एक पेंडेंट, एक जोड़ी पायल, दो साड़ियां और 18 हजार रुपये ले गए।



साथ ही बच्चों की दो गोलक भी उठा ले गए। इनमें 20 हजार रुपये बताए जा रहे हैं। दोनों ही परिवारों को सुबह मामले की जानकारी हुई। इसके बाद यूपी 100 को मामले की सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। दरोगा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें किसी करीबी का ही हाथ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



दो घरों से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी

एक घर की छत से तो दूसरे की कुंडी काट कर घुसे चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed