{"_id":"5c0d4f11bdec221c9029c396","slug":"15443761215-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख न मिलने पर बहू को जिंदा जलाने का प्रयास में चार पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख न मिलने पर बहू को जिंदा जलाने का प्रयास में चार पर मुकदमा
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा के हथियापुर गांव में दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बहू को जिंदा जलाने का प्रयास किया। कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
कोमल गुप्ता पुत्री सतीशचंद्र गुप्ता निवासी दीवान मुबारिक मोहल्ला ने कोर्ट के आदेश पर पति शिवम गुप्ता, देवर गगन गुप्ता, सास सुमन गुप्ता और ससुर सत्येंद्र गुप्ता निवासी हथियापुर के खिलाफ हेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि कोमल गुप्ता की शादी करीब ढाई साल पहले शिवम गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन व्यापार करने के लिए दो लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा।
11 मई 2017 को कोमल गुप्ता ससुराल में भोजन बना रही थी, तभी केरोसिन डालकर जलाकर मार डालने का प्रयास किया। शोर पर पड़ोसियों ने उसे बचाया। सूचना पर मायकेवाले भी आ गए। पीड़िता ने थाने में और पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोमल गुप्ता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रविवार को चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।