फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चांदी व्यापारी के लापता होने पर दो युवकों पर शक

चांदी व्यापारी के लापता होने पर दो युवकों पर शक

Tue, 04 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चांदी व्यापारी के लापता होने पर परिजनों को दो युवकों पर शक गहरा गया है। गुरसहायगंज पुलिस उनकी तलाश कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अभी तक पुलिस उनको हिरासत में नहीं लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने के रहने वाले चांदी व्यापारी रवि कुमार मलिक चांदी का पेमेंट लेने के लिए 30 नवंबर को बाइक से गुरसहायगंज जा रहे थे। रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया। काली नदी पुल के पास खोजबीन के दौरान बाइक मिली थी। इस घटना को चार दिन बीत गए। अभी तक पुलिस चांदी व्यापारी का कोई पता नहीं लगा सकी है। परिजनों को शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर शक गहरा गया है। रवि के भाई राहुल ने बताया कि घटना से एक दिन पहले रवि का कीमती मोबाइल उसके दोस्त ने लिया था। इसके बाद उसने भाई का मोबाइल दूसरे युवक को दे दिया। जब रवि के गायब होने की बात फैली तो उस युवक ने वह मोबाइल जिससे लिया था उसे दे दिया।
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर राहुल ने मोबाइल के बारे में जानकारी की तो उसने मना कर दिया। इसकी सूचना राहुल ने गुरसहायगंज पुलिस को भी दी। इसके बाद भी पुलिस ने उसे अभी तक हिरासत में नहीं लिया। परिजनों को इसके अलावा एक अन्य युवक पर भी शक है। राहुल ने बताया कि अभी तक गुरसहायगंज पुलिस उसके भाई का कोई पता नहीं लगा सकी है। उसके गायब हुए चार दिन बीत गए। परिजन उसके न मिलने पर काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed