फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   खेत के बंटवांरे को हुए विवाद में दो भाइयों में तमंचे तने

खेत के बंटवांरे को हुए विवाद में दो भाइयों में तमंचे तने

Sun, 02 Dec 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। खेत के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। भाइयों के बेटे भी भिड़ गए। एक युवक ने चचेरे भाई के ऊपर तमंचा तान दिया। यह देखकर चचेरा भाई तमंचा छीन भाग निकला। दूसरे ने उसे रास्ते में घेरकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी निवासी श्रीराम और उसके भाई मेवाराम का कंपिल रुदायन मार्ग पर छह बीघा खेत है। इसके बंटवारे को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला रहा है। रविवार सुबह श्रीराम अपने बेटे अरविंद और अन्य के साथ खेत पर पहुंच कर नींव की खुदाई करवाने लगा। इसकी सूचना पर मेवाराम अपने बेटे विजय सिंह अन्य के साथ मौके पर आ गए। विजय ने विरोध किया तो विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर अरविंद ने चचेरे भाई विजय सिंह पर तमंचा तान दिया। विजय सिंह तमंचा छीन वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


अरविंद और उसके साथियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। दोनो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस को दी। इस पर दरोगा हरिओम शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। मेवाराम ने आरोप लगाया कि घटना के बाद श्रीराम ने खेत में निर्माण कराने लगे। उसने बताया कि कायमगंज कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उधर, दरोगा हरीओम शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed