{"_id":"5bf845d4bdec2241bb51cd20","slug":"154299750720-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेने न देने पर सिपाही ने फेंकी मिठाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेने न देने पर सिपाही ने फेंकी मिठाई
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के कादरीगेट इलाके में मिठाई की दुकान पर छेने लेने पहुंचे सिपाही से इंतजार के लिए कहने पर उसने दुकान में रखी मिठाई व सामान फेंक दिया। सिपाही ने दुकानदार से गाली गलौज कर दुकान न चलाने की धमकी भी दी।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बिर्रा बाग निवासी पूसे लाल की कादरीगेट पर मिठाई की दुकान है। गुरुवार को इनका छोटा बेटा मनोज दुकान पर बैठा था। शाम को कादरीगेट चौकी का सिपाही दुकान पर पहुंचा। उसने एक दरोगा के नाम पर एक किलो छेने मांगे। मनोज ने कहा कि वह कुछ देर रुक जाए। ग्राहक चलाने के बाद छेना देता हूं। इस पर सिपाही का पारा चढ़ गया। वह पहले छेना देने की मांग करने लगा। मनोज ने उससे कहा, मुफ्त में छेना चाहिए तो कुछ देर रुकना पड़ेगा। इससे बौखलाए सिपाही ने दुकानदार से गाली गलौज कर छेने का डिब्बा समेत अन्य मिठाइयां फेंक दीं। वह इलाके में दुकान न चला पाने की धमकी देकर चला गया। मनोज ने बताया कि वह मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करेगा।
चौकी इंचार्ज यशपाल गौतम ने बताया कि मैंने छेने नहीं मंगवाए थे। न ही किसी को भेजा था। मामले की जानकारी भी नहीं है। वहीं सीओ सिटी रामलखन सरोज ने बताया कि सिपाही को वेतन मिलता है। वह छेने क्यों लेने जाएगा।
विज्ञापन
छेने न देने पर सिपाही ने फेंकीं मिठाइयां
दुकानदार से की गालीगलौज, धमकी भी दी