फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 31 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों के पहुंचते ही ससुरालीजन मौके से खिसक गए। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेजहत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के थाना व कसबा अल्लागंज निवासी गंगादीन ने पुत्री माधुरी देवी (28) की शादी करीब छह साल पहले कंपिल के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी रामखेलावन से की थी। माधुरी के दो साल का बेटा रौनक है। रामखेलावन आगरा में नौकरी करता है। बताते हैं कि मंगलवार रात पुत्र के साथ माधुरी कमरे में लेटी थी और उसकी सास व ससुर गयादीन बाहर लेटे थे। माधुरी जिस कमरे में लेटी थी, उसके दरवाजे में कुंडी नहीं है। रात करीब 12 बजे सास माधुरी के कमरे में पहुंचीं और दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला। जब उसने तेजी से धक्का दिया तो सिलिंडर गिर पड़ा। अंदर माधुरी का शव फंदे से लटका था और रौनक सो रहा था। यह देख सास ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन


प्रधान प्रवेश यादव ने थाना पुलिस और माधुरी के मायके वालों को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया। बुधवार को विवाहिता की मां लड़ैती देवी और भाई छोटेलाल आदि आ गए। रात में ही ससुरालीजन मौके से खिसक गए। मायके वालों ने माधुरी की हत्या कर शव लटका देने का ससुरालियों पर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। छोटेलाल की तहरीर पर पति रामखेलावन, सास, ससुर गयादीन, देवर हरिचरन और मोहित के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले किसी बात को लेकर माधुरी का झगड़ा अपनी सास से हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed