फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   विवाहिता की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप

विवाहिता की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप

Sun, 14 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोलकाता से आई महिला ने पुत्री की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। उसने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर फतेहगढ़ कोतवाली में दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोलकाता के बेचाराम चटर्जी रोड निवासी मीरा बाल्मीकि पत्नी अशोक बाल्मीकि ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कासिमबाग कैंट निवासी ब्रजेश कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा कि उसने पुत्री ममता की शादी नौ साल पूर्व ब्रजेश कुमार बाल्मीकि के साथ की थी। एक आठ वर्षीय पुत्र अरमान और दो वर्ष की पुत्री चाहत है। पुत्री को पति व अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


9 अक्तूबर को पुत्री ने फोन पर उसके साथ मारपीट होने की जानकारी दी। उसने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। 13 अक्तूबर को पुत्री के घर आई तो वह घर पर नहीं मिली। ससुराल वालों ने पुत्री के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। मीरा बाल्मीकि ने ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed